फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mask dance performed on Devdhun in Halan

Kullu News: हलाण में देवधुन पर किया मुखौटा नृत्य

Mon, 26 Feb 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mask dance performed on Devdhun in Halan
मुखौटा नृत्य पेश करते हुए।
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के हलाण-एक में सोमवार को देवता वासुकी नाग के तीन दिवसीय फागली उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर देवधुन पर देवता की ओर से चुने गए विशेष व्यक्ति ने मुखौटा नृत्य किया।
विज्ञापन

मुखौटा नृत्य देखने के लिए हलाण में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। देवता वासुकी नाग को घाटी में 18 नागों का पिता माना जाता है। इसलिए देवता की मान्यता काफी अधिक हैं।
विज्ञापन

तीन दिन तक चलने वाले फागली उत्सव में देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। गांवों में मेहमानवाजी का दौर भी चलेगा। ग्रामीणों की ओर से आने वाले मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता वासुकी नाग के कारदार जय चंद ने कहा कि फागली की परंपरा का सदियों से निर्वहन किया जा रहा है। मंगलवार को फागली उत्सव खमारटी गांव में मनाया जाएगा। बुधवार को देवता वासुकी नाग का करडू भी निकलेगा। देवता वासुकी नाग के दर्शन कर श्रद्धालु आशीर्वाद लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed