फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Married woman's body found hanging from a tree in the forest

Kullu News: जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a tree in the forest
मंगलवार रात की घटना, घर से बिना बताए चली गई थी महिला
विज्ञापन

बंजार घाटी में फैली सनसनी, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने जंगल में फंदा लगा लिया है। महिला मंगलवार रात को बिना बताए कहीं चली गई थी। रात को परिवार के लोगों ने तलाश की तो साथ लगते गुलाइच जंगल में पेड़ की टहनी से उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार रात करीब 9:30 बजे के आसपास का है। बताया जा रहा है कि 22 साल की विवाहिता शाम के समय किसी को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद परिवारजनों ने रात को ढूंढने का प्रयास किया तो साथ लगते जंगल में एक कायल के पेड़ की टहनी में रस्सी के फंदे से लटकी हुई मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बंजार पुलिस की टीम ने रस्सी को पेड़ से काट कर शव को नीचे उतारा। शव का बारीकी से शारीरिक निरीक्षण किया गया तो मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं पाया गया। महिला के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं पाए गए। पुलिस ने मृतका के पिता पूर्ण चंद का बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के बयान लेने के बाद शव का बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय दीपा देवी पत्नी हुक्म चंद निवासी करेड़ डाकघर व तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वारदात से बंजार में सनसनी फैल गई। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि कि मृतक के पिता ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। ऐसे में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed