Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Markets witness a windfall on Dhanteras, with business worth crores.

Kullu News: धनतेरस पर बाजारों में बरसी धनवर्षा, करोड़ों का कारोबार

Fri, 06 Nov 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Markets witness a windfall on Dhanteras, with business worth crores.
कुल्लू में धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने के लिए पहुंची महिलाएं।-संवाद
कुल्लू। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोग उमड़े। रसोई सामान से लेकर वाहनों तक की खरीद की गई। अखाड़ा बाजार से ढालपुर चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान विभिन्न कंपनियों की 100 से अधिक गाड़ियां बिकीं। आभूषण की दुकानों में भी आभूषण और सिक्कों की लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

इस दौरान करोड़ों का कारोबार हुआ है। रसोई और अन्य जरूरत का सामान खरीदने के लिए भी उत्साह बना रहा। सरवरी बाजार से लोअर ढालपुर तक दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। दशहरा उत्सव की अस्थायी दुकानों में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। नए घरों में प्रवेश की तैयारी कर रहे परिवारों ने पूजा सामग्री खरीदी। लोगों ने घरों की सजावट के लिए दीपक, फूल और लाइटें भी खरीदीं। अखाड़ा बाजार, ढालपुर, गांधीनगर, मौहल और भुंतर के बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

सोने-चांदी और बर्तनों की खरीदारी
लोअर ढालपुर स्थित सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों में ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार आभूषण और सिक्के खरीदे। साथ ही पुराने गहने देकर नए आभूषण भी लिए। आभूषण व्यापारी पवित्र सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दामों में कमी आई है। ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी
दिवाली को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी रौनक देखने को मिली। लोग नए वाहन खरीदने और उनकी एडवांस बुकिंग करवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भुंतर स्थित महिंद्रा शोरूम के सेल्स मैनेजर रवि ने बताया कि दिवाली के लिए करीब 45 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग मिल चुकी है। सूर्य मोटर्स के सेल्समैन भीष्म ठाकुर ने बताया कि धनतेरस के दिन उनके शोरूम से 13 गाड़ियों की बिक्री हुई है। इसके अलावा मारुति सुजूकी और अन्य वाहन कंपनियों ने भी 50 से अधिक वाहन बेचे।

कुल्लू में धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने के लिए पहुंची महिलाएं।-संवाद

कुल्लू में धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने के लिए पहुंची महिलाएं।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed