फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Markets are decorated for the festival of colours, Holi starts today

Kullu News: रंगोत्सव के लिए सज गए बाजार, आज से होली

Sun, 01 Mar 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Markets are decorated for the festival of colours, Holi starts today
कुल्लू के अखाड़ा बाजार में होली संध्या में भाग लेते शहरवासी।-संवाद
कुल्लू। होली उत्सव के लिए कुल्लू में बाजार सज गए हैं। उत्सव के लिए दुकानों में कई तरह के रंग बिकने शुरू हो गए हैं। कुछ दुकानों में वृंदावन के हर्बल कलर सजाए गए हैं। पिछली बार वृंदावन के हर्बल कलर 250 से 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहे थे। इस बार 250 रुपये में ही मिल रहा है। इस बार रंगों की कीमतों में किसी तरह का उछाल नहीं आया है।
विज्ञापन

ढालपुर में सजी रंगों की दुकानों में रंगों की अलग-अलग पैकिंग मिल रही है, जिसमें 100 ग्राम, 200 ग्राम, आधा किलो और एक किलोग्राम की पैकिंग शामिल है। इसमें सौ ग्राम रंग का पैकेट 20 रुपये में दिया जा रहा है। कुल्लू में 2 और 3 मार्च को होली उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ढालपुर में रंगों की दुकान सजाए प्रेम सिंह का कहना है कि वह दो सालों से मथुरा और वृंदावन से रंग लाकर यहां बेच रहे हैं। राज कुमार का कहना है कि उनके पास दस तरह के रंग हैं। 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की पैकिंग में रंग बेचा जा रहा है। लोगों में रंगों को खरीदने का अच्छा रुझान मिल रहा है। उनका कहना है हर्बल कलर की खासियत यह है कि इससे त्वचा पर एलर्जी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--घटिया रंगों से बचाव का उपाय
दुकानदारों का कहना है कि सिर और मुंह पर होली के दौरान कुछ लोग घटिया रंगों का इस्तेमाल भी करते हैं। इससे बचाव के लिए मास्क और सिर में लगाने के लिए हेयर कैप भी उपलब्ध है। इससे काफी हद तक घटिया कलर से बचाव किया जा सकता है।


--सज गई दुकानें

मुख्यालय में ढालपुर चौक, लोअर ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़, गांधीनगर, शास्त्रीनगर आदि में होली के रंगों की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों में बच्चों के लिए भी होली खेलने के लिए तरह तरह की आकर्षक पिचकारियां भी उपलब्ध हैं।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed