फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Market remained closed on the last farewell of Virbhadra Singh

वीरभद्र सिंह की अंतिम विदाई पर बाजार रहे बंद

Sat, 10 Jul 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Market remained closed on the last farewell of Virbhadra Singh
कुल्लू/मनाली/बंजार। आधुनिक हिमाचल के निर्माता व जनता के दिलों पर राज करने वाले छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की अंतिम विदाई पर शनिवार को कुल्लू में बंजार से मनाली तक बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

व्यापारियों सहित आम लोगों ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिले में लगातार तीसरे दिन भी शोक सभाओं का दौर जारी रहा। कई संस्थाओं ने शोक सभाएं आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कुल्लू शहर में शनिवार को बाजार बंद रखे। बाजार में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ही कुछ दुकानें ही खुली रखी गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, जबकि अन्य दुकानों पर ताले लटके रहे। व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए व्यापारियों से बाजार बंद का आग्रह किया था, जिसमें व्यापारियों ने सहयोग किया है। मनाली में भी दोपहर एक से तीन बजे तक बाजार बंद रखा गया। बाजार बंद के चलते मनाली में सन्नाटा नजर आया। बाजार बंद के चलते मनाली में आए हुए अधिकतर पर्यटक अपने होटलों में दुबके रहे, जबकि उपमंडल बंजार में भी सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रहा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को व्यापार मंडल, ट्रक यूनियन बंजार ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान नगर पंचायत के उपाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कुंज लाल राणा, बाहू पंचायत की प्रधान चंद्रावती राणा, ट्रक यूनियन के प्रधान अनमोल, तरसेम गुप्ता, चिरंजी लाल गुप्ता, ज्ञान सागर, डाबे राम, बिटटू, मोहन लाल, लामा, कमली राम, ठाकर दास, गोपी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भुट्टिको ने बंद रखे सभी शोरूम
कुल्लवी टोपी, शॉल, पट्टू के लिए देश-विदेश में मशहूर भुट्टिको ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शनिवार को कुल्लू, मनाली सहित अन्य जगहों पर शोरूम बंद रखे। भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने महान शख्सियत को खोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed