{"_id":"648ca2499d0f6aa575072fb4","slug":"marathon-against-drugs-in-lahaul-on-june-19-kullu-news-c-89-1-ssml1012-869-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नशे के खिलाफ लाहौल में 19 जून को मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नशे के खिलाफ लाहौल में 19 जून को मैराथन
Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में पर्यटकाें की आवाजाही बढ़ने के साथ नशे की गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में लाहौल-स्पीति पुलिस एक सप्ताह तक जिले में रेस अंगेस्ट ड्रग्ज मुहिम चलाने जा रही है।
इसमें युवाओं और लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके तहत 19 जून को केलांग में पांच किलोमीटर तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह बात लाहौल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मंयक चौधरी ने एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मैराथन में हर उम्र के लोग शामिल हो सकते हैं।
मैराथन में भाग लेने के लिए पहले अपना नाम पंजीकृत करवाना होगा। प्रतिभागियों को पुलिस प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। मैराथन में टॉप थ्री में आने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा तीन सीनियर सिटीजन को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कहा कि यह अभियान 19 से 26 जून तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
6.35 लाख वाहनों ने पार की अटल टनल
एसपी ने कहा कि जनवरी से जून तक अटल टनल होकर 6.35 लाख वाहनों ने लाहौल में प्रवेश किया। इस साल के अंत तक यह आंकड़ा 15 लाख से उपर जा सकता है। पिछले साल 12.79 लाख वाहनों ने अटल टनल आरपार की थी।
छह महीने के भीतर लाहौल स्पीति में 3,800 वाहनों के चालान किए गए हैं। धूम्रपान के 2108, हिमाचल पुलिस अधिनियम के तहत 50, नॉन प्लास्टिक यूज के तहत 21 जबकि अवैध खनन के 37 चालान किए गए हैं। घाटी में पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात और कानून व्यवस्था को बनाए रखनेेेे के लिए पुलिस जवान मुस्तैद हैं।