Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Many schemes of Banjar area stalled due to lack of budget: Shourie

बजट नहीं मिलने से बंजार क्षेत्र की कई योजनाएं ठप:शौरी

Wed, 03 Dec 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 03 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Many schemes of Banjar area stalled due to lack of budget: Shourie
वित्तीय लापरवाही से जनता को होना पड़ रहा परेशान
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र में विधायक शौरी ने सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाएं पिछले तीन वर्षों से बजट के अभाव में पूरी तरह ठप पड़ी हुई हैं। शीतकालीन सत्र के दौरान बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने सदन में इस पर गहरी चिंता व्यक्त की ।
विधायक सुरेंद्र शौरी ने सरकार की उदासीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गाड़ागुशैनी महाविद्यालय, सैंज महाविद्यालय, बंजार अस्पताल तथा बजौरा आयुर्वेदिक अस्पताल जैसे अत्यंत आवश्यक निर्माण कार्यों को सरकार की वित्तीय लापरवाही ने अधर में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े ये सभी भवन क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए आरंभ किए गए थे, लेकिन पिछले तीन वर्षों से इनके लिए बजट आवंटन तक नहीं किया गया, जिससे कार्य पूरी तरह रुक चुके हैं। क्षेत्र की जनता रोजमर्रा की कठिनाइयां झेल रही है,जबकि सरकार की प्राथमिकताओं में बंजार की ये परियोजनाएं कहीं दिखाई ही नहीं देतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक शौरी ने सरकार से मांग की कि इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था की जाए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से आरंभ हो सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लंबे समय तक लंबित रखना जनता के साथ सीधा अन्याय है।

शौरी ने कहा है कि यदि समय रहते इन परियोजनाओं को गति नहीं मिलती और कार्य पटरी पर नहीं लौटता, तो वे बंजार की जनता के अधिकारों की लड़ाई को सदन से लेकर सड़क तक उठाने से गुरेज नहीं करेंगे। बंजार के विकास के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed