फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp meeting

हर बूथ पर जोड़े जाएंगे पांच सदस्य

Sun, 11 Dec 2016 09:51 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sun, 11 Dec 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting
bjp logo - फोटो : अमर उजाला

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कुल्लू की बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा करने के बाद आगामी रणनीति तैयार की। बैठक रविवार को लियाकत अली की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सदस्यों ने सर्वसहमति से फैसला लिया है कि हर बूथ पर अल्पसंख्यक मोर्चा हर बूथ पर पांच सदस्यों को जोड़ेगा। आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से 2017 चुनावों के लिए कमर कस लें। प्रदेश सरकार का जनता से मोह भंग हो गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के शासन में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश सरकार की शह में सूबे में वन माफिया, ट्रांसफर माफिया समेत अन्य माफिया सक्रिय है। सीएम समेत अन्य मंत्री अपनी कुर्सी बचाने में जुटे हुए हैं और जनता त्रस्त हैं। विकास कार्यों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री दिखावे के लिए उद्घाटनों में व्यस्त हैं। जबकि धरातल स्तर पर जनता को पेश आ रही समस्याओं को जायजा तक नहीं लिया जा रहा है। स्थानीय मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं। जनता के हितों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश की जनता आने वाले चुनावों में कांग्रेस से इसका हिसाब लेगी। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री रिजवान, सचिव युसूफ, मीडिया प्रभारी मुतलिफ  सैफी आसुफ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शकीना और इमाम हुसैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed