{"_id":"62cda72d2270b24fdd205d57","slug":"manisha-first-in-100-meters-race-kullu-news-sml4149913192","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जीवन में शिक्षा और खेल का बड़ा महत्व है। इनसे जीवन में अनुशासन व टीम के साथ काम करने का अनुभव मिलता है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने उदयपुर में कही।
उदयपुर स्कूल में खेलों के समापन कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उदयपुर में मंगलवार को आयोजित 100 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम, सिमरन द्वितीय, शगुन तृतीय, 200 मीटर में अर्चना पहले, सिमरन दूसरे, शिवानी तीसरे, 400 मीटर में अमीषा प्रथम, छोदेन द्वितीय और चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं। गौर रहे कि प्रतियोगिता में 18 स्कूलों की खिलाड़ी छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। मंत्री ने खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबाल समेत एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान उपमंडलाधिकारी निशांत तोमर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सुंदर सिंह, नायब तहसीलदार शांता कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के प्रधानाचार्य शिव लाल उपस्थित रहे।