फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manisha, Chandreshwari and Deepa stand first in the quiz

Kullu News: प्रश्नोत्तरी में मनीषा, चंद्रेश्वरी और दीपा पहले स्थान पर

Sat, 26 Nov 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Manisha, Chandreshwari and Deepa stand first in the quiz
कुल्लू में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर कर्मचारियों को शपथ दिलाते उपायुक्त। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू/बंजार। जिले में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

कुल्लू, मनाली और बंजार में संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ भी ली गई। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाए संविधान को अपनाया था। उपायुक्त ने राष्ट्र को संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर राष्ट्र की प्रभुसत्ता, एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस दौरान जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक आदि मौजूद रहे। वहीं नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ने संविधान दिवस मनाया। जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने संविधान की पालना करने की युवाओं को सीख दी। संविधान पर हुई प्रश्नोत्तरी में प्रिया कुमारी पहले, शीतल ने दूसरा और गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंशनर्स संघ कुल्लू खंड के प्रधान जेएन शर्मा, बीडी कुल्लवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंजार में सर्वसहयोगी यूथ क्लब सुमा और आनी में आईसेक्ट संस्थान में भी संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान हैरी ठाकुर, धनवंती, शवनम राज आदि मौजूद रहे। वहीं शीशामाटी में गुरुकुल शिक्षण संस्थान में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने संविधान दिवस मनाया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस दौरान किशन ठाकुर, अनिल सूद, मदन सूद, हरिचंद शर्मा, दुष्यंत ठाकुर, मनोरमा बौद्ध, अरुणा ठाकुर, आशा ठाकुर, टीसी महंत, तेजा ठाकुर, राजेश कुमार शानू, कुब्जा ठाकुर, निर्मला देवी, ऊष्मज शर्मा, रामी देवी, बंतो चौधरी, रेशमा वर्मा, कृष्णा शर्मा, दीनू राही, भुपिंद्र शर्मा, दुर्गा दास महंत, भगवान बोध, जय किशन, ऋषि पाल, सुखचंद ठाकुर, रघुनाथ शर्मा, वीर सिंह, सुशील शर्मा और नेस राम आदि मौजूद रहे।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार के राजनीति शास्त्र और लोक प्रशासन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. जोगिंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनीषा ठाकुर, चंद्रेश्वरी और दीपा पहले, ज्योति शर्मा, यश व गुंजन ठाकुर दूसरे, पुष्पलता, मुस्कान और गीतांजलि तीसरे, भाषण में कनिका पहले, मनीषा ठाकुर दूसरे, प्रिया तीसरे, निबंध लेखन में गुंजन पहले, मुस्कान और पुष्पलता दूसरे, आशा, मनीषा ठाकुर व रिया सोनी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा चित्रकला में दुर्गेश्वरी पहले, गंगा देवी दूसरे, किरना देवी दूसरे, खिला देवी तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. दुनी चंद आदि मौजूद रहे।
कुल्लू पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने और संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। वहीं राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ. सुजाता, डॉ. नीरज कपूर, डॉ. राकेश राणा, प्रोफेसर सोम कृष्ण, डॉ. सोमप्राकर, डॉ. सुमित ठाकुर, डॉ. बिनता ठाकुर, देवकला, थरु भारती आदि मौजूद रहे।

प्रभाकर युवक मंडल और दुर्गा महिला मंडल घल्याणा ने संविधान दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान वार्ड पंच रीना देवी, अध्यापक बालकृष्ण, सीता राम, गौरव, वेद राम, मोहर सिंह, चमन लाल, तारा चंद, कुणाल, अनूप राम, बुध राम, सेस राम, व्यानु राम, कातकू राम, रोशनी देवी, सपना, ठाकरी देवी, नैना देवी, गीता देवी, कृष्णा, पूर्व पंच रूमी देवी, अनीता देवी, ओमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed