{"_id":"6aaacfcfa5ae9b62f70b21ff","slug":"manikarn-diyar-shat-and-jallugran-won-their-quarter-final-matches-in-kabaddi-kullu-news-c-89-1-klu1002-186882-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कबड्डी में मणिकर्ण, दियार, शाट, जल्लूग्रां ने क्वार्टर फाइनल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कबड्डी में मणिकर्ण, दियार, शाट, जल्लूग्रां ने क्वार्टर फाइनल जीते
Thu, 17 Sep 2026 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
भुंतर में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैंच में दमखम दिखाते खिलाड़ी।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में चल रही अंडर-19 छात्र जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए।
कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में मणिकर्ण ने गड़सा, दियार ने बजौरा, शाट ने भुंतर और जल्लूग्रां ने जरी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
खो-खो के सेमीफाइनल में सचाणी ने गड़सा और थरास ने भुंतर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खो-खो का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को होगा।
वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मणिकर्ण ने निजी स्कूल शमशी को हराया। भुंतर ने डीके चोंग और शियाह ने थरास को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। अंतिम दिन विभिन्न खेलों के निर्णायक मुकाबले होंगे और विजेता टीमों का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जोन के 25 विद्यालयों के करीब 383 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें चार निजी विद्यालय भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और मार्च पास्ट की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।