{"_id":"6a5f6d0ea925efc63a0106d0","slug":"manikaran-barshaini-road-closed-due-to-landslide-at-ghatigarh-kullu-news-c-89-1-klu1002-182065-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घटीगढ़ में भूस्खलन से मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घटीगढ़ में भूस्खलन से मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग बंद
विज्ञापन
बार-बार हो रहे भूस्खलन में बढ़ाई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास भूस्खलन होने से यातायात ठप पड़ गया है। यहां सोमवार से बार-बार भूस्खलन हो रहा है। मंगलवार को भी पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरीं। इस कारण मार्ग को काफी क्षति पहुंची है। मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। लोग और पर्यटक यहां पैदल ही जान जोखिम में डालकर आरपार हो रहे हैं। वाहन चालक विनोद कुमार, प्रवीण और तिलक राज का कहना है कि वे यात्रियों को लेकर बरशैणी की तरफ जा रहे थे लेकिन घटीगढ़ के पास भूस्खलन से मार्ग बंद है। इस कारण उन्हें यहां से वापस आना पड़ा। पर्यटक और घाटी के लोग यहां जान जोखिम में डालकर आरपार करने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग यहां से आगे जाने के बजाए वापस चले गए। बार-बार पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने के कारण विभाग भी यहां बहाली का कार्य शुरू नहीं कर पा रहा है। ऐसे में विभाग मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहा है। संवाद