{"_id":"699b2c9c969e826e1502bdb3","slug":"manali-was-bustling-with-guests-on-the-weekend-kullu-news-c-89-1-ssml1014-169672-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर मेहमानों से गुलजार रही मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर मेहमानों से गुलजार रही मनाली
Sun, 22 Feb 2026 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनु की नगरी से लेकर अटल टनल रोहतांग तक लगा पर्यटकों का तांता
पर्यटकों ने बर्फ में की मस्ती, हनीमून मनाने के लिए आ रहे नवविवाहित दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में पर्यटकों की आवाजाही अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन वीकेंड में रौनक बढ़ रही है। पिछले तीन दिन में मनाली पर्यटकों से गुलजार रही। मनु की नगरी मनाली से अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल तक पर्यटकों का तांता लग गया। पर्यटकों ने बर्फ में खूब मस्ती की।
शनिवार और रविवार को सोलंगनाला, अटल टनल और अन्य पर्यटन स्थलों में खूब चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि, शुक्रवार को भी अच्छी भीड़ थी। इस सप्ताह प्रतिदिन लगभग 600 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। शुक्रवार और शनिवार को यह आंकड़ा 800 से 1000 पहुंच गया। रविवार को बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग का रुख किया। इसके अलावा हिडिंबा मंदिर, वशिष्ट, क्लब हाउस, मनु मंदिर में भी पर्यटकों की अच्छी भीड़ रही। शाम होते ही मनाली के मालरोड में पर्यटकों की भीड़ जुटी। पर्यटकों की वीकेंड पर भीड़ बढ़ते देख आने वाले दिनों में पर्यटकों को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जग गई है।
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि धीरे-धीरे मनाली का पर्यटन पटरी पर लौट रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना इस वीकेंड मनाली में अधिक चहल-पहल देखने को मिल रही है। हनीमून मनाने के लिए आने वाले पर्यटकों ने भी बुकिंग शुरू कर दी है। होटल कारोबारी भूपेश सिंह ने कहा कि अब पर्यटकों के आने का क्रम बढ़ रहा है। हनीमून के लिए भी नव विवाहित दंपती आने शुरू हो गए हैं। पर्यटन निगम के उप महा प्रबंधक बीएस ओकटा ने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
--