फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dimple stood first in the speech competition.

Kullu News: भाषण प्रतियोगिता में डिंपल रहीं प्रथम

Sat, 31 Oct 2026 04:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Dimple stood first in the speech competition.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में भाषण प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' विषय पर किया गया। इसमें स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज से भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठाने पर जोर दिया। डिंपल ने प्रथम, सतीश ने द्वितीय और काव्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजिलेंस निरीक्षक अर्जुन ने कहा कि अभियान को विद्यार्थियों और आम जनता का भरपूर समर्थन मिला। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में ईमानदारी और नैतिकता विकसित करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित करना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed