फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali viral video people have turned a charging point into a dustbin

जीरो सिविक सेंस: मनाली का वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा; लोगों ने चार्जिंग प्वाइंट को बना दिया कूड़ादान

Sun, 03 May 2026 11:33 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 03 May 2026 11:33 AM IST
सार

Manali Viral Video: हिमाचल प्रदेश के मनाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने जैसी ही ये वीडियो अपलोड की तो प्रदेश के लोग हों या बाहर के सभी नाराज हैं। वीडियो भी देखें और खबर भी विस्तार से पढ़ें...

विज्ञापन
Manali viral video people have turned a charging point into a dustbin
मनाली के चार्जिंग प्वाइंट के हाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आमतौर पर हम सरकार की खूब आलोचना करते हैं कि वो कुछ नहीं करती। लेकिन जब सरकार कुछ अच्छा करती है, तो क्या हम उसका सही फायदा उठाते हैं? यह सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर जोर-शोर से उठ रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मनाली के मॉल रोड समेत पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक पब्लिक मोबाइल चार्जिंग स्टेशन लगवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


खूबसूरत डिजाइन वाले ये पॉइंट्स पर्यटकों के लिए बड़ी राहत थे। लेकिन कुछ पर्यटकों ने इन स्टेशनों को कूड़ेदान समझ लिया। दो ही दिन में ये चार्जिंग पॉइंट्स प्लेटों, गिलासों, चिप्स के खाली पैकेट्स और प्लास्टिक की बोतलों से भर गए। पास में डस्टबिन मौजूद होने के बावजूद लोगों ने आसानी से कचरा चार्जिंग पॉइंट्स पर ही फेंक दिया। एक वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जहां मोबाइल चार्ज होने चाहिए थे, वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह देखकर न सिर्फ स्थानीय लोग हैरान हैं, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी नाराज हैं।

'स्वच्छ भारत' का नारा तो हम लगाते हैं, लेकिन व्यवहार में सिविक सेंस कहां है? मनाली जैसी प्राकृतिक रूप से खूबसूरत जगह पर ऐसे व्यवहार से न सिर्फ पर्यटन स्थल की छवि खराब होती है, बल्कि सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का भी अपमान होता है। जरूरत है सिर्फ नई सुविधाएं देने की नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी की भावना जगाने की। एक-एक व्यक्ति को समझना होगा कि सार्वजनिक संपत्ति किसी की नहीं, बल्कि सबकी है। अगर हम खुद बदलाव नहीं लाएंगे, तो ऐसी सुविधाएं या तो बंद हो जाएंगी या फिर बार-बार टूटती-खराब होती रहेंगी। 

वहीं, नगर परिषद मनाली के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए माल रोड मनाली में 25 चार्जिंग प्वाइंट व एलईडी लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed