फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali tourist destination Gulzar, booking in hotels increased from 30 to 50 percent

मनाली के पर्यटन स्थल गुलजार, 30 से बढ़कर 50 प्रतिशत पहुंची होटलों में बुकिंग

Tue, 08 Nov 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Manali tourist destination Gulzar, booking in hotels increased from 30 to 50 percent
रोहतांग दर्रा पर बर्फ का मजा लेने पहुंचे पर्यटक। -संवाद - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों गुलजार हो गई है। बीते एक सप्ताह से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि वीकेंड की अपेक्षा अन्य दिनों में पर्यटकों की संख्या कम है।
विज्ञापन

पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पर्यटन निगम ने अपने होटलों में 20 प्रतिशत की छूट दी है। यह छूट 15 नवंबर तक जारी रहेगी। मनाली में हर रोज 500 से 600 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर यह संख्या एक हजार का आंकड़ा भी पार कर रही है। होटलों में होने वाली बुकिंग भी 30 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले सप्ताह के आंकड़ों को लें तो यहां 400 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे। हालांकि वीकेंड में यह संख्या बढ़कर 800 से एक हजार तक पहुंच रही थी। इन दिनों यह संख्या 500 से 600 तक पहुंच रही है। वीकेंड में इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा में भी पर्यटकों का मेला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज रोजतांग के लिए 400 से 500 वाहन जा रहे हैं। होटलों की बुकिंग में भी इजाफा हुआ है। इन दिनों मनाली के होटलों में 50 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग है। पर्यटन कारोबारियों को इस महीने के अंत तक अच्छा पर्यटन सीजन चलने की उम्मीद है। पर्यटन निगम ने अपने होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को विंटर सीजन की 20 प्रतिशत छूट दे रखी है।
पर्यटन निगम के डीजीएम विकास औक्टा ने कहा कि यह छूट 15 नवंबर तक रहेगी। उन्होंने कहा कि बुकिंग अच्छी चल रही है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि आने वाले दिनों में मनाली में अच्छा पर्यटन सीजन चलने की उम्मीद है। वर्तमान में 50 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। बुकिंग को देखते हुए आने वाले दिनों में और इजाफा होने की उम्मीद है।

इस महीने शूटिंग यूनिटें डालेंगी डेरा
मनाली में बर्फबारी के बाद अब फिल्म यूनिटों के आने की भी संभावना है। सूत्र बताते हैं कि इस महीने के अंत तक मनाली में बड़ी फिल्म के निर्माण के लिए शूटिंग यूनिट पहुंचेगी। स्थानीय कोआर्डिनेटर शूटिंग यूनिटों के संपर्क में हैं। इस महीने के अंत तक मनाली में बॉलीवुड के सितारे भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed