फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manali tourism year round tourist season 3.25 lakh vehicles 2026

हिमाचल: सीजन की सीमाएं टूटीं, अब सालभर गुलजार मनाली; सितंबर तक पहुंचे 3.25 लाख पर्यटक वाहन

Sun, 27 Sep 2026 12:02 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 27 Sep 2026 12:02 PM IST
सार

हिमाचल का मनाली अब किसी एक पर्यटन सीजन का मोहताज नहीं रहा है। सालभर पर्यटकों की आवाजाही और नए पर्यटन स्थलों के विकास से यहां कारोबार में लगातार रौनक बनी हुई है। सितंबर 2026 तक ग्रीन टैक्स बैरियर पर करीब 3.25 लाख पर्यटक वाहनों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि पूरे वर्ष 2025 में यह आंकड़ा करीब 2.70 लाख था। हामटा, सोलंगनाला, अटल टनल और लाहौल के ग्राफू, कोकसर व सिस्सू जैसे क्षेत्र पर्यटकों का ठहराव बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
manali tourism year round tourist season 3.25 lakh vehicles 2026
मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा में पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कभी मनाली का पर्यटन कारोबार गर्मियों की छुट्टियों और सर्दियों में बर्फबारी के सीजन तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। मनाली में पर्यटन का दायरा बढ़ने के साथ सीजन की सीमाएं टूटती नजर आ रही हैं और सालभर पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। वीकेंड पर भी मनाली में पर्यटकों की अच्छी आमद हो रही है। इसका असर ग्रीन टैक्स बैरियर से दर्ज होने वाले पर्यटक वाहनों के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

सितंबर 2026 तक मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर से करीब 3.25 लाख पर्यटक वाहन पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि वर्ष 2025 में पूरे साल यह संख्या करीब 2.70 लाख रही थी। यानी इस साल सितंबर तक ही पिछले पूरे साल की तुलना में करीब 55 हजार अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए पर्यटन स्थलों ने बढ़ाया ठहराव
मनाली में नए पर्यटन स्थलों के विकसित होने से अब पर्यटक सिर्फ मुख्य शहर तक सीमित नहीं रहते। हामटा पास, सोलंगनाला, अटल टनल और लाहौल घाटी पर्यटकों के पसंदीदा विकल्प बनते जा रहे हैं। लाहौल में ग्राफू, कोकसर और सिस्सू जैसे पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता बढ़ी है। मनाली आने वाले पर्यटक इन क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं और आसपास घूमने के कारण उनका यहां ठहराव भी बढ़ रहा है। इसका सीधा फायदा होटल, होमस्टे, टैक्सी, रेस्टोरेंट और दूसरे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन

रोहतांग के साथ अब दूसरे विकल्प भी
रोहतांग दर्रा में वाहनों की संख्या सीमित रहने के कारण पर्यटक अब दूसरे ऊंचाई वाले क्षेत्रों का भी रुख कर रहे हैं। इससे नए पर्यटन स्थलों को विकसित होने का मौका मिला है। शिंकुला और बारालाचा भी नए पर्यटन विकल्पों के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। गर्मियों के साथ सर्दियों में बर्फ देखने के लिए भी इन क्षेत्रों में पर्यटकों की दिलचस्पी बनी रहती है। इससे मनाली का पर्यटन केवल एक-दो प्रमुख स्थानों पर निर्भर नहीं रह गया है। आसपास के नए गंतव्यों ने पर्यटकों के लिए घूमने के विकल्प बढ़ा दिए हैं।

हर साल बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही
ग्रीन टैक्स बैरियर के उपलब्ध आंकड़े भी मनाली में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही की तस्वीर दिखाते हैं। वर्ष 2023 में 3,45,704 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे थे। वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 3,65,617 हो गई। हालांकि वर्ष 2025 में आपदा के कारण पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ा और पर्यटक वाहनों की संख्या घटकर करीब 2.70 लाख रह गई। अब 2026 में तस्वीर फिर बदलती दिखाई दे रही है। सितंबर तक ही करीब 3.25 लाख पर्यटक वाहन मनाली पहुंच चुके हैं। यदि साल के बाकी महीनों में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है तो वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

सालभर पर्यटन से कारोबार को फायदा
होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार मनाली में हर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और अब पर्यटन कारोबार पूरे वर्ष चलता रहता है। उनका कहना है कि पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ावा देने के लिए नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की जरूरत है। इससे पर्यटकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और उनका ठहराव भी बढ़ेगा। मनाली में पर्यटन का यह बदलता स्वरूप स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पर्यटकों की सालभर आवाजाही से होटल, टैक्सी, रेस्तरां, साहसिक गतिविधियों और स्थानीय कारोबार से जुड़े लोगों को लगातार काम मिलने की संभावना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed