फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali recovers from floods, deserted resorts regain their charm

Kullu News: बाढ़ से निकली मनाली, सूनीं सैरगाहों में फिर लौटी रौनक

Thu, 02 Oct 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Manali recovers from floods, deserted resorts regain their charm
मनाली के माॅल रोड़ पर पहुंचे पर्यटक।-संवाद
पर्यटन नगरी में सैलानी आने से छंटने लगे पर्यटन कारोबार पर छाए संकट के बादल
विज्ञापन

बंद ग्रीन टैक्स बैरियर फिर किया शुरू, 60 वोल्वो बसों के अलावा 300 पर्यटक पहुंचे

संजय भारद्वाज

मनाली। पर्यटन कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। आपदा के कारण पर्यटन कारोबार पर छाए संकट के बादल अब छंटने लगे हैं। धीरे-धीरे मनाली और यहां के पर्यटन स्थलों में रौनक लौटने लगी है।
पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन स्थल गुलजार होने लगे हैं। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग ने लगभग 37 दिन बाद ग्रीन टैक्स बैरियर भी खोल दिया है। पहले दिन 60 वोल्वो बसों के अलावा लगभग 300 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे।
विज्ञापन


26 अगस्त को ब्यास नदी में बाढ़ आने से आई आपदा के बाद मनाली में सन्नाटा पसर गया था। कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे अस्थायी तौर पर खुलने के बाद पर्यटकों ने मनाली का रुख करना शुरू कर दिया है। मनाली में रौनक लौट आई है। सूने पड़े पर्यटन स्थलों में अब फिर पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर भी शुरू कर दिया गया है। बाढ़ आने के कारण 26 अगस्त को ग्रीन टैक्स बैरियर बंद हो गया था। वीरवार को लगभग 60 वोल्वो बसें और 300 अन्य वाहन मनाली आए। दशहरा शुरू होने और छुट्टियों के चलते पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि आपदा के बाद मनाली में सब सामान्य हो गया है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे ठीक कर दिया गया है। वोल्वो बसें भी पहुंचने लगी हैं। ऐसे में पर्यटक भी मनाली का रुख कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग में भी इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारी हंस राज, मोहन सिंह और राज कुमार ने कहा कि मनाली में रौनक लौट आई है। मालरोड पर भी पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रीन टैक्स बैरियर पुनः शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed