फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali-Leh road blocked near Nehru Kund due to falling rocks, Rain continued for the third consecutive day, half a dozen roads closed in the district, Between Jiya to Ramshila, there is a danger of landslides on the Bhuntar-Manikarn road

चट्टानें गिरने से मनाली-लेह मार्ग नेहरू कुंड के पास अवरुद्ध

Thu, 23 Sep 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Manali-Leh road blocked near Nehru Kund due to falling rocks, Rain continued for the third consecutive day, half a dozen roads closed in the district, Between Jiya to Ramshila, there is a danger of landslides on the Bhuntar-Manikarn road
शाढ़ाबाई में सड़को में भरे पानी से गुजरते पर्यटक वाहन। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन

बुधवार रात से जिला भर में बारिश हो रही है। वीरवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से अब भूस्खलन, पत्थर गिरने का क्रम शुरू हो गया है। वीरवार दोपहर बाद मनाली-लेह मार्ग पर नेहरू कुंड के पास पहाड़ी की तरफ से चट्टानें खिसककर सड़क में आईं। जिससे मनाली-लेह मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। मार्ग को बहाल करने का प्रयास चल रहा है। जिला कुल्लू में बारिश के बाद करीब आधा दर्जन सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। सड़कों में वाहनों के पहिये थम जाने के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग तीन में जिया से रामशिला के बीच, भुंतर-मणिकर्ण मार्ग सहित सड़कों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

बारिश व पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया है। बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद सड़कें दलदल बन गई हैं। वीरवार को भी सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते बाजार में लोगों की भीड़ दिखाई नहीं दी। सितंबर के तीसरे सप्ताह में कुल्लू का मौसम काफी ठंडा हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्र पहने हुए नजर आए। वहीं खराब मौसम के कारण जहां तीसरे सेब और अनार का तुड़ान नहीं हो पाया। तुड़ान कम होने के कारण सब्जी मंडियों में आने वाले सेब में काफी कमी आई है। वहीं मौसम खराब रहने से घास कटाई का काम प्रभावित हो गया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि भूूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों से अपील की गई है कि वे रात्रि के समय सफर करने से परहेज करें। लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed