{"_id":"6772cc6d7ca8061ce502daf5","slug":"manali-is-ready-there-will-be-a-blast-in-the-new-year-celebrations-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138078-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली तैयार ... नए साल के जश्न में मचेगा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली तैयार ... नए साल के जश्न में मचेगा धमाल
Mon, 30 Dec 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए एक लाख पर्यटक पहुंचने की उम्मीद
होटलों में करवाई जाएंगी कई तरह की आकर्षक प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली नववर्ष के जश्न के लिए तैयार है। 31 दिसंबर को मनाली में धमाल मचेगा। मनाली के होटलों में नववर्ष पर कुल्लवी नाटी, डीजे और बोन फायर के साथ आकर्षक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। जश्न मनाने के लिए मनाली में एक लाख से अधिक पर्यटकों के जुटने की उम्मीद है। मनाली एक तरह से पैक हो गई है।
सोमवार को मनाली में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली। शहर से गांवों तक रौनक देखने को मिली। शहर के बड़े होटलों और रिजॉर्ट के अलावा ग्रामीण इलाकों में बने होम स्टे भी पैक चल रहे है। मालरोड में शाम होते ही पर्यटकों की भीड़ जुटी, जबकि दिनभर पर्यटन स्थलों में रौनक रही। बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए पर्यटक सोलंगनाला की ओर दौड़े, लेकिन पलचान से आगे सड़क की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सिर्फ फॉर बाई फॉर वाहनों को भेजा गया। इस वजह से सोमवार को भी सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। पलचान से मनाली शहर, रांगड़ी, हिडिंबा मंदिर की सड़क दोपहर तक जाम रही। हालांकि, शाम होते ही यातायात सुचारू हुआ। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि नववर्ष के जश्न को मनाली में पर्यटकों काफी भीड़ उमड़ी है। इसकी अपेक्षा हमारे पास पर्यटकों के लिए सुविधाएं कम हैं। फिर भी प्रशासन और पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए बेहतर कार्य किया है। मनाली में सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
--
जश्न की तैयारियां पूरी, चुनी जाएगी न्यू ईयर क्वीन
मनाली (कुल्लू)। मनाली में नववर्ष के जश्न की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। होटलों को खास तौर पर सजाया गया है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए होटलों में कई कार्यक्रम होंगे। पर्यटन निगम के क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन का चयन किया जाएगा। अन्य होटलों में भी गाला डिनर, कुल्लवी नाटी और डीजे पर धमाल मचेगा। आंकड़ों के मुताबिक 29 दिसंबर को मनाली में 2050 पर्यटक वाहन पहुंचे। इसे पहले 28 दिसंबर को 2160, 27 को 2338, 26 को 2194 और 25 दिसंबर को 2256 बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहन मनाली आए। इसके अलावा 120 से अधिक वोल्वो बसें भी रोज मनाली आ रही हैं।