{"_id":"66cc72ffe3b191587a0cf4af","slug":"manali-echoed-with-hare-krishna-hare-krishna-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129525-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हरे कृष्णा, हरे कृष्णा... से गूंजा मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हरे कृष्णा, हरे कृष्णा... से गूंजा मनाली
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मनाली में सोमवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। लोगों ने व्रत रखकर श्रीकृष्ण की आराधना की।
मालरोड मनाली में रविवार शाम जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर एस्कॉन संस्था ने एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें लोकगायिका नीरू चांदनी ने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। बारिश के बावजूद लोगों की भीड़ उमड़ी। नीरू ने ..हरे कृष्णा हरे कृष्णा.. भजन गाकर लोगों को झुमाया। इसके अलावा दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन किया।
श्रीकृष्ण को झूला झुलाने के लिए यहां पालना भी लगाया गया है। दिनभर यहां लोग झूला झुलाने पहुंचे। मंगलवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर मनाली में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी पर अन्य मंदिरों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। व्रत रखने वाले लोग मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे श्रीकृष्ण और राधा रानी के भेष में नजर आए। संवाद