फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali Congress gave a message of solidarity

मनाली कांग्रेस ने दिया एकजुटता का संदेश

Sat, 12 Feb 2022 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Manali Congress gave a message of solidarity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। मनाली विस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदारों ने माता हिडिंबा की चरणामृत लेकर खाई कसम से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। मनाली कांग्रेस के इस अनोखे फैसले से मनाली विस के साथ जिला कुल्लू की राजनीति को सर्द मौसम में गर्म कर दिया है।

मनाली के इन कांग्रेसियों ने जिला कुल्लू के साथ प्रदेश कांग्रेस को एकजुटता का संदेश दिया है। लोगों में आम चर्चा है कि अगर मनाली विस हलके के तमाम टिकट के दावेदार कांग्रेसी संगठित होकर टिकट पाने वाले प्रत्याशी का चुनाव में भरपूर सहयोग देंगे तो निश्चित ही भाजपा के लिए यहां संकट पैदा हो सकता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मनाली विधानसभा में हर बार कांग्रेस कई गुटों में बंटी रही, जिसका फायदा भाजपा के प्रत्याशी को हर चुनाव में मिलता रहा। राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालें तो 2012 के विधानसभा चुनाव में स्वर्गीय धर्मवीर धामी और भुवनेश्वर गौड़ ममेरे भाइयों में ही कांग्रेस दो गुटों में विभाजित होने से गोविंद ठाकुर को जीत मिली। 2017 के विस चुनाव में मनाली विस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने हरिचंद शर्मा को टिकट दिया। लेकिन इस चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पाने वालों में एकजुटता नहीं होने से फिर कांग्रेस कई गुटों में बंट गई। टिकट के दावेदारों के इलाके से ही कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ। इस चुनाव में गोविंद ठाकुर ने 27143 मत हासिल कर जीत दर्ज कर ली। हरिचंद शर्मा को 24168 मतों से संतोष करना पड़ा था। हर चुनाव में कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने संगठित न होकर भाजपा की राह आसान कर दी और कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। टिकट के तलबगारों में आखिर तक कितनी एकजुटता रहती है, यह तो बाद में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed