{"_id":"66e19e5d3d4562c75b05b51a","slug":"manali-civic-body-will-decide-on-the-president-on-25th-kullu-news-c-89-1-ssml1012-130655-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली निकाय में 25 को होगा अध्यक्ष का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली निकाय में 25 को होगा अध्यक्ष का फैसला
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव के बाद एसडीएम ने बुलाई बैठक, होगी चर्चा
मनाली में तीन-चार दिनों से चल रही जोड़तोड़ की राजनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष के खिलाफ चार पार्षदों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 25 सितंबर को चर्चा होगी। इसी दिन तय होगा कि वर्तमान अध्यक्ष चमन कपूर अपने पद पर बने रहेंगे या उन्हें पद छोड़ना पड़ेगा। उपायुक्त के आदेशों के बाद एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने आगामी कार्यवाही शुरू करते ही 25 सितंबर को बैठक बुलाई है। सभी पार्षदों को इसके पत्र जारी कर दिए गए हैं।
नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर के खिलाफ चार पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। चार पार्षदों के एक साथ आने से अध्यक्ष अल्पमत में आ गए हैं। 25 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बैठक में यदि यह प्रस्ताव यथावत रहा तो फिर अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो जाएगी और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।
पिछले तीन-चार दिनों से मनाली में जोड़तोड़ की राजनीति चल रही है। यहां आम चर्चा है कि भाजपा समर्थित खेमे के ही तीन पार्षदों ने कांग्रेस समर्थित एक पार्षद को अपने साथ मिलाकर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला है। चार में से एक पार्षद भी यदि पाला बदल ले तो अध्यक्ष की कुर्सी सलामत रह सकती है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 25 सितंबर को बैठक बुलाई गई है। इस बारे पार्षदों को सूचित कर दिया गया है। संवाद