फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tourist

चोर रास्ते से बर्फ के दीदार को धूंधी पहुंच रहे हैं पर्यटक

Thu, 05 May 2016 10:32 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Thu, 05 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
tourist
अभी पर्यटक केवल गुलाबा तक जा सकते हैं। रोहतांग में टू लेन के साथ पार्किंग व्यवस्था नहीं है। उम्मीद है कि 15 मई के आसपास रोहतांग में पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं हो सकती हैं। वर्तमान में दो तरफा आवाजाही में यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोलने से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके का दौरा करेगी। - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग की वादियों की तरफ अभी घूमना जोखिम भरा है। वहीं पाबंदी के बावजूद भी पर्यटकों को पैदल चोर रास्ते से होकर धूंधी पहुंचाने का सिलसिला जारी है। धूंधी से एक किलोमीटर पीछे लगे पर गाड़ी से उतारकर कर जंगल के रास्ते से होकर पर्यटकों को धूंधी पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय कारोबारी मुनाफा कमाने के चक्कर में पर्यटकों की जान से खेल रहे हैं। स्थानीय कारोबारी पर्यटकों को चोर रास्तों से धूंधी के लिए पर्यटकों को स्थानीय ड्रेस पहनाकर पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


अभी तक रोहतांग की तरफ सभी पर्यटक स्थलों तक पर्यटकों को ले जाने के लिए पूर्ण रूप से पाबंदी है, लेकिन पर्यटकों को कारोबारियों द्वारा धूंधी पहुंचाया जा रहा है। धूंधी पहुंचाने की एवज में पर्यटकों से कारोबारी अच्छा पैकेज ले रहे हैं। अवैध रूप से धूंधी तक पर्यटकों को पहुंचाने की शिकायतें मनाली प्रशासन के पास पहुंची। जिस पर अब प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। पर्यटकों से स्नो कोट-बूट वाली ड्रेस पहनाने के लिए 18 से 20 हजार रुपये कारोबारी वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। पाबंदी के बावजूद भी बैरियर के पीछे से करीब एक किलोमीटर पैदल पर्यटकों को धूंधी ले जाए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने पर्यटकों से शातिर कारोबारियों के झांसे में न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं डीएसपी मनाली पुनीत रघु का कहना है कि धूंधी प्रोजेक्ट की तरफ पर्यटकों को नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट एरिया में पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है। गलत तरीके से लोगों को घुसने नहीं दिया जाएगा। बीआरओ के जवानों ने इस संबंध में शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed