फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   man arrested with charas

चरस के साथ व्यक्ति किया गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 06:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
man arrested with charas
कुल्लू। पुलिस ने मनाली के तहत आने वाले शलीण में चरस की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2.372 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने रविवार रात को मनाली क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था। इस बीच पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। तलाशी करने पर उसके पास चरस पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान चमन लाल निवासी गांव शलीण, डाकखाना क्लाथ, तहसील मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मामले की छानबीन चल रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed