{"_id":"6a1b263e1b0b88005b0305b1","slug":"mamta-from-larji-falma-from-kothi-bhalan-became-the-head-kullu-news-c-89-1-ssml1012-177615-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लारजी से ममता, कोठी भलाण से फालमा बनी प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लारजी से ममता, कोठी भलाण से फालमा बनी प्रधान
विज्ञापन
कुल्लू के तेगूबेहड़ मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाताओ की भीड़।-संवाद
कुल्लू। पंचायती राज चुनाव-2026 के तीसरे एवं अंतिम चरण में कुल्लू जिला की पंचायतों में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के बाद देर शाम परिणाम घोषित किए गए, जिसके साथ ही कई पंचायतों में नए प्रधान और उपप्रधान चुन लिए गए।
लारजी पंचायत से ममता देवी प्रधान निर्वाचित हुईं, जबकि कोठी भलाण पंचायत से फालमा देवी ने जीत दर्ज की। बंजार की नोहांडा पंचायत से रहेश डोगरा और शरची पंचायत से सुरेंद्र ठाकुर प्रधान चुने गए। वहीं, तलाड़ा पंचायत से पन्ना लाल प्रधान निर्वाचित हुए।
उपप्रधान पद के लिए शरची पंचायत से उत्तम भारद्वाज, लगौटी पंचायत से दलीप कुमार, लारजी पंचायत से टिकम राम तथा बटाला पंचायत से जवार लाल चुने गए। चौकी डोभी पंचायत से अभिषेक ठाकुर और पुईद पंचायत से अमन ठाकुर एक वोट के अंतर से उपप्रधान निर्वाचित हुए। इसके अलावा कोटासेरी पंचायत से कमलेश ठाकुर, तलाड़ा पंचायत से लाल सिंह तथा आनी पंचायत से राज कुमार उपप्रधान बने।
विज्ञापन
जीत के बाद विजेता उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। देर रात तक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया गया। समर्थक पहाड़ी गीतों पर नाटी डालते नजर आए और एक-दूसरे को जीत की बधाइयां देते रहे।
तीसरे चरण में जिले में कुल 84.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो वर्ष 2021 के 83.75 प्रतिशत मतदान से अधिक रहा। विकास खंड नग्गर में 86.60 प्रतिशत, निरमंड में 84.67 प्रतिशत, आनी में 82.19 प्रतिशत, कुल्लू में 81.76 प्रतिशत, भुंतर में 84.85 प्रतिशत तथा बंजार में सर्वाधिक 87.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा विभिन्न विभागों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।