फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Malana village resonates with the sound of musical instruments

Kullu News: वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा मलाणा गांव

Fri, 20 Feb 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 20 Feb 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Malana village resonates with the sound of musical instruments
कुल्लू के अतिदुर्गम गांव मलाणा में फागली उत्सव के दौरान ग्रामीण।-संवाद
देवता जमलू के सम्मान में आयोजित फागली में दिखी देव संस्कृति की झलक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विश्व के सबसे प्राचीन लोकतंत्र कहे जाने वाले मलाणा गांव में शुक्रवार को देवता जमलू के सम्मान में फागली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। फागली में देव परंपराओं का निर्वहन हुआ। वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच मलाणा गांव गूंज उठा। देवता जमलू के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

बर्फ से ढकीं पहाड़ियों के बीच मलाणा गांव में वीरवार देर शाम को फागली का आगाज हो गया था। गांव से वीरवार शाम को मशालों को निकाला गया था। इसके बाद परंपरा निभाई गई। शुक्रवार को देवता जमलू ऋषि के पुजारी और कारकूनों ने देव परंपरा को निभाया। गौर रहे कि मलाणा की संस्कृति और परंपराएं ही इसे सबसे अलग बनाते हैं। देव परंपराओं और संस्कृति को मलाणा के लोगों ने आज भी संजोए रखा हुआ है। स्थानीय निवासी बाबू राम ने कहा कि बर्फ से ढकीं पहाड़ियों के बीच जब ढोल की गूंज हवा में घुलती है तो सदियों पुरानी परंपराएं फिर से जीवित हो उठती हैं। मलाणा में हर कदम में संस्कृति बसती है। यहां के लोग अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। फागली में देव संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed