फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Maintaining Law and Order During the Election Process is Essential: DC

चुनाव प्रक्रिया में कानून-व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक : डीसी

Thu, 07 May 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Maintaining Law and Order During the Election Process is Essential: DC
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विकास खंड लाहौल की सीमा के भीतर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को आग्नेय शस्त्र या अन्य घातक हथियार रखने अथवा लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त किरण भड़ाना ने वीरवार को विकास खंड लाहौल के लिए हथियारों के संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

सभी लाइसेंस शस्त्र धारकों को अपने हथियार और गोला-बारूद तुरंत निकटतम पुलिस थाना या अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। यह आदेश पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed