फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Magistrate orders inquiry into Patwari's outburst in Shiah area

Kullu News: शियाह क्षेत्र में पटवारी के भड़कने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Wed, 19 Feb 2025 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
Magistrate orders inquiry into Patwari's outburst in Shiah area
गड़सा घाटी के शियाह बिहाली में स्थानीय लोगों के साथ बहस करते हुए पटवारी। -सोशल मीडिया।
कुल्लू। गड़सा घाटी के शियाह क्षेत्र में राजस्व विभाग के एक पटवारी के स्थानीय लोगों पर भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मजिस्ट्रेट जांच का जिम्मा एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला को सौंपा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गड़सा घाटी के पटवार वृत रोट-2 के शियाह क्षेत्र में पटवारी एक निशानदेही के लिए मौके पर पहुंचे थे। यहां जमीन विवाद के दोनों पक्ष के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने कुछ सवाल किए तो पटवारी भड़क उठा। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसमें पटवारी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया था।
विज्ञापन

ऐसे में उपायुक्त कुल्लू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में मेजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने पटवारी के अभद्र व्यवहार की शिकायत कर मामला उपायुक्त कुल्लू के ध्यान में लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल और जरीब फैंकी, धमकी दी
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पटवारी व्यक्ति पर भड़क उठा। इस दौरान निशानदेही के लिए अपने साथ लाई जरीब और दस्तावेज की फाइल को जमीन पर फेंक दिया। पटवारी इस दौरान उक्त व्यक्ति को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज करने की भी धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ में पटवार खाना में आकर देख लेने की भी धमकी दे रहा है। हालांकि इस वीडियो को बनाने से पहले क्या घटित हुआ यह पहलु सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया में वायरल हुए पटवारी के वीडियो मामले में एसडीएम कुल्लू को जांच के आदेश दिए हैं। तीन दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट तैयार कर सौंपने को कहा है।
-तोरूल एस रवीश, उपायुक्त, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed