{"_id":"689b25dc46eb741cdb049a17","slug":"machine-installed-to-deepen-malana-drain-in-chauhki-kullu-news-c-89-1-klu1002-154469-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चौहकी में मलाणा नाले को गहरा करने के लिए लगाई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चौहकी में मलाणा नाले को गहरा करने के लिए लगाई मशीन
Wed, 13 Aug 2025 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 13 Aug 2025 04:59 AM IST
विज्ञापन
नाले से बाढ़ का खतरा होगा कम, बलाधी के ग्रामीणों की मुश्किलें अभी नहीं हुईं कम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चौहकी में अब मलाणा नाले की बाढ़ का खतरा कम होगा। प्रशासन की ओर से यहां नाले को गहरा करने के लिए एलएनटी मशीन लगाई गई है। मलाणा नाले में बादल फटने के बाद लोगों की जमीनों और घरों का नुकसान हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने चौहकी में अस्थायी पुल का निर्माण भी स्वयं किया है।
बरसात में मलाणा नाले का पानी लगातार बढ़ रहा है। पानी बढ़ जाने के बाद नाले पर बनाई गई पुलिया के बहने का डर भी लोगों को सताने लगा है। चौहकी में मलाणा नाला पर बना अस्थायी पुल इस एक अगस्त को बह गया था। लोगों की जमीनों का और अधिक नुकसान न हो। इसके साथ ही नाले पर बनाई गई अस्थायी पुलिया सुरक्षित रहे, इसके लिए नाला को गहरा किया जा रहा है।
स्थानीय निवासी छापे राम नेगी ने कहा कि वर्ष 2024 में मलाणा डैम फटने के बाद चौहकी, बलाधी में भारी नुकसान हुआ था। अब नाले को गहरा करने के लिए यहां प्रशासन ने मशीन लगाई है। उन्होंने मांग की है कि जब तक काम पूरा नहीं हो जाता, मशीन को यहीं पर तैनात रखा जाए। उन्होंने एसडीएम कुल्लू, नायब तहसीलदार जरी का आभार जताया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बलाधी गांव के लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। ग्रामीणों की ओर से बनाई गई अस्थायी पुलिया बह चुकी है। 13 अगस्त से स्कूल खुल जाएंगे, ऐसे में अभिभावकों अपने बच्चों को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।