{"_id":"6384f3af5634321d51621558","slug":"lumpi-s-danger-in-banjar-s-chakurtha-panchayat-kullu-news-sml429247379","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार की चकुरठा पंचायत में लंपी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार की चकुरठा पंचायत में लंपी का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू में मवेशियों में लंपी रोग तेजी से फैल रहा है। अब तक 150 से अधिक पशु रोग की चपेट में आ चुके हैं। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा में भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। पंचायत के तीन गांवों में रोग फैल चुका है। इन गांवों में 15 मवेशियों में लक्षण देखे जा रहे हैं, जबकि दो की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद यहां पशुपालन विभाग मवेशियों की वैक्सीनेशन नहीं कर पाया है। ऐसे में पशुपालकों को चिंता सताने लगी है। वहीं, पशु चिकित्सालय फगवाणा में चिकित्सक का पद रिक्त है। मंगलौर से चिकित्सक फगवाणा चिकित्सालय के लिए सप्ताह में दो दिन डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है।
ग्रामीण प्रेम राणा, शेर सिंह, तुलसी राम, कुर्म दत्त, हिरालाल, बली राम, रेवती राम ने कहा कि ग्राम पंचायत चकुरठा के गांव पढ़ारणी, डुवाराकोड़ी और शांउला में लंपी रोग तेजी से फैल रहा है। मवेशियों में लंपी रोग के लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन समय पर उपचार न होनेे के कारण समस्या बढ़ रही है। ग्राम पंचायत चकुरठा के उपप्रधान बलवीर ने कहा कि मवेशियों में लंपी रोग के लक्षण दिखने और दो की मौत होने की सूचना पशुपालन विभाग को दी गई है।
विभाग मवेशियों का उपचार करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उधर, इस संबंध में वरिष्ठ वेटरनरी अधिकारी बंजार डॉ. अनुराधा वर्मा ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर चकुरठा पंचायत में लंपी रोग के लक्षण मवेशियों में है, तो उनका उपचार किया जाएगा।