फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lower Keylong became the winner in archery competition

Kullu News: तीरंदाजी स्पर्धा में लोअर केलांग बना विजेता

Thu, 09 Mar 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lower Keylong became the winner in archery competition
जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर गेमुर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में लक्ष्य भेदता लोअर केलांग
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पारंपरिक खेल तीरंदाजी मुकाबले में लोअर केलांग की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया है। मुकाबले में तीरंदाजी के 12 राउंड हुए, जिनमें लोअर केलांग की टीम ने 67 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

किलद की टीम 37 अंक लेकर द्वितीय और शाकंडस की टीम 36 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। शाकंडस और किलद टीम के बीच मुकाबला बेहद रोचक रहा।
शाकंडस की टीम महज एक अंक से किलद से पिछड़ गई। तीरंदाजी के एकल मुकाबले में प्रकाश आमची ने सर्वाधिक 21 अंक लेकर पहला, छेरिंग दोरजे ने 20 अंक लेकर दूसरा और दिनेश ने 15 अंक लेकर तीसरा स्थान लिया। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर यूथ मंडल गेमुर ने तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का सहायक उपायुक्त डॉ. रोहित शर्मा ने तारगेट पर तीर छोड़कर शुभारंभ किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में 23 टीमों के 92 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक उपायुक्त डॉ. रोहित शर्मा ने आयोजन कमेटी को पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्राॅफी, मेडल और नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान यूथ मंडल गेमुर के अध्यक्ष नमज्ञाल दोरजे, कोलंग पंचायत प्रधान तंजिन मंटूक, बीडीसी सोनम और पशुपालन विभाग कार्यकारी उपनिदेशक डॉ. मनीषा उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed