{"_id":"60fd8f878ebc3e67000904b6","slug":"looted-applause-from-pyari-bhotaliye-song-kullu-news-sml3781112166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारी भोटलिए गीत से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारी भोटलिए गीत से लूटी वाहवाही
विज्ञापन
कुल्लू के अटल सदन में प्रस्तुति देती प्रशिक्षु।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती वर्ष को समर्पित 16वां सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव अटल सदन में हुआ। सूत्रधार कला संगम कुल्लू की ओर से हिमाचल भाषा संस्कृति एवं भाषा अकादमी शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
सूत्रधार संस्था के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। पल्लवी, ट्विंकल, प्रेक्षा, करिश्मा, संजय, क्षितिज, बालकृष्ण ने समूह गान, कुमारी अर्पिता ने रसिक बलमा गीत, पल्लवी व संजय ने प्यारी भोटलिए गीत पेशकर वाहवाही लूटी। बालकृष्ण ने चला जाता हूं किसी की धुन में, खेम दास व उदय ने बांसुरी वादन में राग दुर्गा, जीवन बुडाल ने सोणी लगदी, ट्विंकल ने बरखा री छमछम मिंजो ता डरांदी, पल्लवी शर्मा ने तेरे बिन नही लगता दिल मेरा ढोलना गीत प्रस्तुत किया। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सूत्रधार कला संगम संस्था आने वाली युवा पीढ़ी को कला तथा संस्कृति का प्रशिक्षण प्रदान कर पारंगत कर रही है। मेले, त्यौहार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं, जो हमारा मनोरंजन करने के साथ-साथ परस्पर प्रेम व भाईचारे की भावना को मजबूत बनाते हैं। शिक्षा मंत्री ने कला से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ओर से 50000 रुपये, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी की ओर से 20000 रुपये देने की भी घोषणा की। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि सूत्रधार कला संगम का प्रयास सराहनीय है। इस दौरान रजनी ठाकुर, अजय बौद्ध, जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया, जिला भाजपा महामंत्री अखिलेश, सूत्रधार संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन, विद्यासागर, नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष मीना ठाकुर, नगर पंचायत कुल्लू की उपाध्यक्ष आशा महंत, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, ब्लॉक समिति अध्यक्षा सावित्री देवी, हेमा शर्मा, विजय सेन, इस दौरान डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. दीपक गौतम, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संगीत प्रभारी यनिंद्र कपूर, प्रेस सचिव राजेश शानू आदि मौजूद रहे।

कुल्लू के अटल सदन में सूत्रधार कला संगम के गुरु पूर्णिमा महोत्सव में प्रस्तुति देगी प्रशिक्षु।- फोटो : Kullu
विज्ञापन