फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lok court in Kullu, Manali and Banjar on 9 macrh

Kullu News: कुल्लू, मनाली और बंजार में नौ को लोक अदालत

Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lok court in Kullu, Manali and Banjar on 9 macrh
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 9 मार्च को जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू के सचिव आभा चौहान ने कहा कि जिला न्यायालय में लोक अदालत की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष देवेंद्र कुमार करेंगे। लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली पानी के बिल संबंधी विवाद, बैंक से संबंधित विवाद, वैवाहिक और विशेष रूप से दो लाख रुपये के चेक से लेनदेन के मामले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी दिन मोटर व्हीकल के चालानों का भी निपटारा किया जाएगा। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में इस प्रकार से लंबित मामले हैं, वह ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से किया जाता है, इनमें किसी भी पक्ष की हार या जीत नहीं होती। उन्होंने लोगों से लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू से भी संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed