फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Local artists will get preference in tribal festival

Kullu News: जनजातीय उत्सव में स्थानीय कलाकारों को मिलेगी तरजीह

Wed, 13 Aug 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 13 Aug 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
Local artists will get preference in tribal festival
केलांग में 14 अगस्त से शुरू होगा तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव
विज्ञापन

फैजल आशूर, कुमार साहिल, रमेश ठाकुर, काकू चौहान और रोजी शर्मा देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव में पहली बार स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी गई है। केलांग में उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज 14 अगस्त को रंगारंग कार्यक्रमों से होगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल और फिरदौस बैंड कार्यक्रम पेश करेंगे। 15 अगस्त को लद्दाखी बैंड दा शुक्स, रोजी शर्मा और फैजल आशूर मंच संभालेंगे। 16 अगस्त को बीरबल किनौरा, फ़ुर्बू नेगी, बेबो नेगी, पदमा डोलकर और रमेश ठाकुर स्टार कलाकार के रूप में शिरकत करेंगे। विशेष बात यह है कि उत्सव में पहली बार एक स्थानीय युवती देचेन डोलमा मंच संचालन करती नजर आएंगी। यह बदलाव स्थानीय विधायक अनुराधा राणा के निर्देश पर उपायुक्त किरण भड़ाना और उनकी प्रशासनिक टीम के प्रयासों से संभव हुआ है।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि 14 अगस्त की शाम भव्य शोभायात्रा के साथ उत्सव का आगाज होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच देकर परंपराओं और प्रतिभा को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। उधर विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि मेले और उत्सव के जरिए संस्कृति, परंपरा और वेशभूषा को संरक्षण मिलता है। कहा कि पहली बार उत्सव में स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed