फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Liquor mafia charging arbitrary prices: Govind

मनमाने दाम वसूल रहा शराब माफिया : गोविंद

Sat, 10 Aug 2024 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia charging arbitrary prices: Govind
कुल्लू। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को ढालपुर में पत्रकारवार्ता में कहा कि सरकार शराब माफिया को संरक्षण दे रही है। कहा कि शराब विक्रेता सरकार के साथ मिलकर मनमाने दाम पर शराब बेच रहे हैं। इससे लगता है कि चुनाव के दौरान शराब माफिया ने कांग्रेस का सहयोग किया। अब मनमाने दाम पर शराब बेचकर आम जनता को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राहक के मांगने पर भी उन्हें कोई बिल नहीं दिया जा रहा है। जब ग्राहक की ओर से आवाज उठाई जाती है तो शराब माफिया मारपीट की घटना को अंजाम दे रहा है। नई शराब नीति लागू होने के बावजूद ग्राहकों से मुंहमांगे दाम वसूले जा रहे हैं। लोग शिकायत भी कर रहे हैं तो कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कुल्लू जिले में शराब की 40 यूनिट थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने अब मात्र 5 यूनिट बनाई हैं। इस कारण छोटे स्तर पर काम करने वाले लोग भी बेरोजगार हो गए हैं। प्रदेश में अगर जल्द शराब नीति को नहीं बदला गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed