फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Liquor contracts to be auctioned on 25th, reserve price set at Rs 183.69 crore

Kullu News: शराब ठेकों की नीलामी 25 को, इस बार 183.69 करोड़ रखा आरक्षित मूल्य

Mon, 23 Mar 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Liquor contracts to be auctioned on 25th, reserve price set at Rs 183.69 crore
कुल्लू। आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू के अधीन आने वाली शराब के ठेकों को ई-टेंडरिंग के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। इसके लिए 25 मार्च को नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। कुल्लू एवं लाहौल स्पीति जिला में 183.69 करोड़ के आरक्षित मूल्य की 15 इकाइयां इस दौरान नीलाम की जाएंगी।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए 24 मार्च तक बोलीदाताओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद 25 को ई-टेंडर प्रणाली से शराब इकाइयों को नीलाम किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक बोलीदाताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय तक आवेदन कर इसका हिस्सा बनें।
विज्ञापन

उन्होंने नीलाम होने वाली पंद्रह इकाइयों की जानकारी देते हुए बताया कि लाहौल के शराब ठेके का आरक्षित मूल्य 14.62 करोड़ रुपये रखा गया है, यहां से बोली शुरू होगी। इसके अलावा सोलंगनाला में 14.33 करोड़, मालरोड मनाली में 16.99 करोड़, मॉडल टाउन में 14.27 करोड़, रांगड़ी में 11.73, प्रीणी में 10.60 करोड़ और नग्गर पतलीकूहल में 14.41 करोड़ आरक्षित मूल्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बबेली, अखाड़ा बाजार में 13.31 करोड़, ढालपुर में 10.79 करोड़, भुंतर में 6.65 करोड़, कसोल में 26.82 करोड़, सैंज में 3.58 करोड़, बंजार में 7.71 करोड़, आनी में 9.11 करोड़ और निरमंड में 8.71 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed