{"_id":"66af83d3802c00fda9045dee","slug":"lines-of-devotees-formed-in-bijli-mahadev-kullu-news-c-89-1-ssml1015-128145-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव में लगी भक्तों की लाइनें, पौना घंटा इंतजार के बाद हो पाए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव में लगी भक्तों की लाइनें, पौना घंटा इंतजार के बाद हो पाए दर्शन
विज्ञापन
कुल्लू के बिजली महादेव मदिंर में सावन मास के दौरान भजन किर्तन करने के लिए पहुंचे श्रदयालू।-संवा
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी में स्थित बिजली महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 40 से 50 मिनटों तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा। मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन माह में आराध्य देव भोलेनाथ के दर्शन के लिए रोजाना श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है।
यहां सोमवार के बजाय रविवार को श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन पाने आते हैं। मंदिर में सुबह 05:00 से शाम 07:00 बजे तक भोले बाबा के दर्शन का सिलसिला चलता रहा। घाटी की ऊंची चोटी पर विराजमान अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। पूरा दिन खराहल घाटी बम-बम भोले के जयकारों से गूंजती रही।
हजारों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक शिवलिंग की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दिन : रविवार। बिजली महादेव मंदिर में सुबह 05:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया। मंदिर में सुबह 07:00 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। करीब 09:00 बजे से मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर 12:30 बजे तक 150 और 01:30 बजे तक लाइनें 250 मीटर तक पहुंच गई। दोपहर 03:00 बजे तक श्रद्धालुओं को आराध्य देवता बिजली महादेव के दर्शन करने के लिए 50 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
दोपहर 03:30 बजे के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम हुई। शाम 07:00 बजे तक भोले बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु आते रहे। श्रद्धालु अशोक, रामलाल, मोहित, अजय, शिवानी, सुजाता, शीतल, शालिनी, मोनिका ने कहा कि वे जब मंदिर पहुंचे, तब तक कतारें लग गई थीं। ऐसे में उन्हें बिजली महादेव के ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन पाने के लिए 40 से 50 मिनट तक लाइनों में खड़े रहना पड़ा। मंदिर कमेटी के सदस्य निरत, सुनील, सोमदत्त, राकेश ने कहा कि मंदिर में कुल्लू के अलावा अन्य जिलों से भी श्रद्धालु बिजली महादेव में शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
...
पुलिस ने वनवे रखा बिजली महादेव का ट्रैफिक
बिजली महादेव सड़क बारीपधरू से आगे कई स्थानों पर तंग हैं। इस कारण श्रद्धालु ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम के कारण परेशान न होना पड़े इसके लिए पुलिस जवान जगह-जगह तैनात रहे। वहीं, बारीपधरू से पेच्छा तक ट्रैफिक को वनवे रखा गया। बिजली महादेव जाने वाले वाहनों को बारीपधरू से वाया पुईद, शराऊगी मोड़, ठेला भेजा गया। लौटते वक्त पेच्छा से वाया थर्क, झौल, तलाइटी से बारीपधरू तक वाहन भेजे। इससे काफी हद तक ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिली।