फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lights will be installed in Manali, road will be built for Malllroad

Kullu News: मनाली में लगेंगी लाइटें, मालरोड के लिए बनेगी सड़क

Tue, 29 Aug 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 29 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lights will be installed in Manali, road will be built for Malllroad
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, मुख्य सचिव प्रबोध सक्से
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में सुंदरनगर की तर्ज पर लाइटें लगाई जाएंगी। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) यह कार्य करेगा। साथ ही वोल्वो बस स्टैंड के समीप मनाली से शहर के स्वागत द्वार मालरोड तक अलग से सड़क बनाई जाएगी। एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष यादव ने मनाली के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को यह आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ज्ञापन सौंप कर अन्य कई मांगें भी उठाई हैं। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में बैंक किस्तें भी एक साल तक माफ करने की मांग उठाई है। पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि 8, 9, 10 जुलाई और 13, 14 अगस्त को कुल्लू-घाटी में भारी बरसात से सड़कों तथा जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मनाली से मंडी के बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग फोरलेन को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। सड़कें बंद होने के कारण मनाली तथा पार्वती घाटी के सभी छोटे बड़े होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे पर ताले लगे हैं। पर्यटन की रीढ़ टूट जाने के पश्चात होटल, टैक्सी, बस, टेंपो ट्रैवलर तथा छोटा बड़ा व्यापारी बैंकों से लिए कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी महीने की किस्तें देने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। बैंकों की ओर से महीने की किस्तें वसूलने के लिए नोटिस तथा फोन के माध्यम से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। लिहाजा सरकार से मांग की कि पर्यटन से जुड़े कारोबारियों की बैंक की किश्तें एक साल तक स्थगित की जाएं।

कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने एनएचएआई के अध्यक्ष के समक्ष पर्यटन कारोबारियों और बागवानों की समस्याओं को रखा। इस दौरान मनाली होटलियर एसोसिएशन, हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर्ज यूनियन मनाली, वोल्वो बस यूनियन मनाली, मनाली बाइकर्स एसोसिएशन, टेंपो ट्रैवलर एसोसिएशन मनाली, ऑटो यूनियन मनाली, मनाली सिटीजन काउंसिल के प्रतिनिधि आवैर पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed