{"_id":"6037b41f8ebc3ee8f02f548d","slug":"light-snowfall-in-pattanghati-of-lahhul-kullu-news-sml3622333126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल के पट्टनघाटी में हल्का हिमापात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल के पट्टनघाटी में हल्का हिमापात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की पट्टनघाटी में वीरवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। इससे तापमान में कमी देखी गई। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 फरवरी तक बर्फबारी व बारिश की चेतावनी दी है।
कम बर्फबारी और बारिश होने से किसानों और बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम के बदले तेवरों से पुलिस प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग को पर्यटकों के लिए बंद रखा है। पर्यटकों को वीरवार सुबह सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति मिली। यहां से आगे पर्यटक वाहनों को रोका गया। पर्यटकों ने सोलंगनाला सहित अंजनी महादेव, गुलाबा व फातरु में बर्फ के बिना भी साहसिक खेलों का आनंद लिया। लाहौलवासियों के लिए टनल खुली है। उधर, कुल्लू में दोपहर तक मौसम खराब रहा और ठंडी हवाएं चलती रही। दोपहर करीब एक बजे लगघाटी सहित जिला मुख्यालय कुल्लू में बूंदाबांदी शुरू हुई। 20 मिनट बाद मौसम खुल गया और धूप खिल उठी। श्याम लाल, भागे राम, दुनी चंद तथा मनोहर लाल ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बाद भी अच्छी बारिश और हिमपात नहीं होने से किसानों-बागवानों की समस्या बढ़ गई है।