Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Life dependent on a cable cradle for three years now a suspension bridge Bailey bridge will be built

Kullu News: तीन साल से झूले के सहारे जिंदगी, अब बनेगा बेली पुल

Sat, 21 Nov 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Life dependent on a cable cradle for three years now a suspension bridge Bailey bridge will be built
कुल्लू। तीन साल से झूला पुल के सहारे सैंज खड्ड पार कर रहे तीन पंचायतों के करीब 10 हजार लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। वर्ष 2023 की आपदा में सैंज खड्ड पर बना त्रेहड़ा के पास बना पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे कोठी भलाण, भलाण-2 और देवगढ़ गोही पंचायतों की आबादी सड़क सुविधा से कट गई थी। अब यहां 54.85 मीटर लंबा बेली पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण के लिए 2.24 करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर जारी कर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पुल टूटने के बाद से तीनों पंचायतों के ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए झूला पुल का सहारा लेना पड़ रहा है। खड्ड पार करना रोजाना की चुनौती बना हुआ है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान खड्ड का जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राम सिंह, प्रकाश तरेड़ा, शाम लाल, मोहिंदर सिंह, बालू, बिट्टू और टहल सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में झूला पुल पार करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। कई बार जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बेली पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से अब वर्षों पुरानी समस्या दूर होने की उम्मीद बंधी है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने और इसे तय समय में पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
54.85 मीटर लंबे बेली पुल के निर्माण के लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। अब आवंटन की प्रक्रिया शेष है। एक सप्ताह के भीतर पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-जितेंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग कुल्लू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed