{"_id":"576971db4f1c1b9172b47e3e","slug":"lepored-attack-one-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटधार में तेंदुए के हमले से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटधार में तेंदुए के हमले से महिला घायल
कुल्लू
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
टाइगर
- फोटो : demo
मणिकर्ण घाटी के छमाहण के साथ लगते गांव मटधार में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। यह घटना मंगलवार सुबह के समय पेश आई है। तेंदुए के हमले से घायल महिला शांति देवी (32) के पति तुलसी राम ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी पत्नी घर की कुछ दूरी पर सटे खेत के लिए घास लाने गई थी। इस दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला ने दराटी के साथ तेंदुए को मारा और चिल्लाई। महिला चीखने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला और महिला ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
घायलावस्था में महिला घर की तरफ जाने की कोशिश की। इसी दौरान तेंदुए ने घात लगाकर महिला पर दूसरी बार झपटा और टांग और बाजू पर वार किया। इस दौरान महिला ने पत्थर के साथ तेंदुओं को मारा और महिला की चीख पुकार सुनते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए और महिला बेहोश हो गई। इसके बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर भाग सिंह भी मौके पर पहुंचे और महिला के परिजनों से बयान लिए। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि तेंदुए के हमले से महिला के बाजू और टांग में चोटें आई हैं। महिला का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है।
विज्ञापन