फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   lepored attack

मटधार में तेंदुए के हमले से महिला घायल

Tue, 21 Jun 2016 10:27 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Tue, 21 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
lepored attack
टाइगर - फोटो : demo

मणिकर्ण घाटी के छमाहण के साथ लगते गांव मटधार में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। यह घटना मंगलवार सुबह के समय पेश आई है।   तेंदुए के हमले से घायल महिला शांति देवी (32) के पति तुलसी राम ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी पत्नी घर की कुछ दूरी पर सटे खेत के लिए घास लाने गई थी। इस दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला ने दराटी के साथ तेंदुए को मारा और चिल्लाई। महिला चीखने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला और महिला ने हिम्मत नहीं हारी।

विज्ञापन


घायलावस्था में महिला घर की तरफ जाने की कोशिश की। इसी दौरान तेंदुए ने घात लगाकर महिला पर दूसरी बार झपटा और टांग और बाजू पर वार किया। इस दौरान महिला ने पत्थर के साथ तेंदुओं को मारा और महिला की चीख पुकार सुनते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए और महिला बेहोश हो गई। इसके बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर भाग सिंह भी मौके पर पहुंचे और महिला के परिजनों से बयान लिए। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि तेंदुए के हमले से महिला के बाजू और टांग में चोटें आई हैं। महिला का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed