{"_id":"65c120970029b2dd2a08ec2f","slug":"leopard-killed-25-sheep-in-fanauti-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116261-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फनौटी में तेंदुए ने मार दीं 25 भेड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फनौटी में तेंदुए ने मार दीं 25 भेड़ें
विज्ञापन
फनौटी पंचायत में बाघ के हमले से 25 भेड़ों की मौत हो गई है। स्त्रोत भेड़ पालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। बाह्य सराज की रघुपुरघाटी के फनौटी गांव में तेंदुए ने 25 भेड़ों को अपना शिकार बना लिया है। रविवार रात तेंदुआ गोशाला में घुस गया और उसने 25 भेड़ों को मार दिया। गांव में भारी बर्फबारी होने से किसी को भी इसकी भनक नहीं लग पाई। सोमवार सुबह जब भेड़पालक भेड़ों को देखने के लिए गोशाला पहुंचा तो वे मरी हुईं देखकर हैरान रह गया।
फनौटी पंचायत के वार्ड सदस्य सोहन नेगी ने कहा कि ये भेड़ें फनौटी गांव के मदन लाल की थीं। इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी और मौके पर आई टीम ने सभी भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। भेड़पालक मदन लाल ने कहा कि उनको करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। कहा कि पांच से छह भेड़ें घायल हैं।
बर्फबारी होने से जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की तरफ आने लगे है। वार्ड सदस्य सोहन नेगी ने कहा कि लोग शाम को अंधेरा होने पर गांव से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। पशुपालन विभाग कुल्लू के उपनिदेशक राजेंद्र पॉल ने कहा कि भेड़ पालक को नियमावली के तहत मुआवजा दिया जाएगा। संवाद