फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Late night uproar in Bhadeuli over mining

खनन को लेकर भडेऊली में देर रात हंगामा

Tue, 21 Jun 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Late night uproar in Bhadeuli over mining
गड़सा घाटी के भड़ेऊली में सोमवार रात को खनन रोकने पहुंचे ग्रामीण। इस दौरान देर रात एडीएम समेत डीए - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में स्थित फाटी रोट के बउड़ानाला में पत्थर खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन को लेकर तीन पंचायतों के लोगों का विरोध लगातार जारी है।
भडेऊली गांव के पास सोमवार रात को भी खूब हंगामा हुआ और ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतर गई। खनन क्षेत्र से पत्थर लेकर जा रहे दो टिपरों को घंटो तक रोका गया। क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीण जमीन का पट्टा के मामले में कड़ा विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणे व खनन करने वाले व्यक्ति के बीच कई बार टकराव हो गया है, लेकिन दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को कहना है कि सदियों पुरानी घासनी से तीन पंचायत के लोगों का हक-हकूक जुड़ा है। दूसरा पक्ष इस जगह का पट्टा होने की बात कह रहा है। ऐसे में बउड़ानाला के इस मामले को लेकर सचानी पंचायत के भडेऊली में सोमवार रात करीब 12:00 बजे तक खूब हंगामा हुआ और महिलाओं ने उनके घासनी में हो रहे खनन को रोकने की मांग की। हंगामा देख पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर मोहन रावत की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची। बावजूद इसके हंगामा नहीं रुका और रात 12:00 बजे उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी कुल्लू ने आगे दो से तीन दिनों के लिए खनन को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि खनन के काम को रोक दिया है। राजस्व विभाग से मौके की निशानदेही कर इसकी रिपोर्ट मांगी है।

महिलाओं ने लगाया हाथापाई करने का आरोप
भडेऊली गांव के पास हुए हंगामे को लेकर गांव की महिलाओं ने दूसरे पक्ष के लोगों पर भुंतर थाना में केस दर्ज करवाया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वह बउडनाला में हो रहे खनन वाली जगह की तरफ जा रही थी तो कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका। महिलाओं ने उनके साथ हाथापाई करने के साथ गाली ग्लौज और धमकाने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed