{"_id":"6852f1ad30cfc28dae06db1f","slug":"larji-sainj-road-remained-closed-for-four-hours-vehicles-carrying-milk-and-vegetables-got-stranded-kullu-news-c-89-1-ssml1012-150200-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चार घंटे बंद रहा लारजी-सैंज मार्ग, दूध-सब्जी लेकर जा रहे वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चार घंटे बंद रहा लारजी-सैंज मार्ग, दूध-सब्जी लेकर जा रहे वाहन फंसे
Wed, 18 Jun 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
सैंज-लारजी मार्ग पर पागल नाला में आए मलबे को हटाने में जुटी जेसीबी।-संवाद
मार्ग के दोनों ओर लगीं लंबी कतारें, पर्यटक भी फंसे रहे, सौ से अधिक गाड़ियों के थमे पहिये
सड़क बंद होने के कारण विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को झेलनी पड़ीं परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/कुल्लू (कुल्लू)। जिले भर में मंगलवार रात को भारी बारिश हुई। तलाड़ा के पास सड़क पर मलबा आने से लारजी-सैंज मार्ग करीब चार घंटे तक बंद रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते लारजी-सैंज सड़क में 100 से अधिक गाड़ियां फंस गईं।
इनमें दूध लेकर जा रहे वाहन, सब्जी मंडी की गाड़ियां भी शामिल थीं। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोगों को भी सड़क बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। पर्यटक भी परेशान रहे।
उधर, सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी मौके पर भेजी। इसके बाद मार्ग की बहाली का काम शुरू हुआ। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लारजी-सैंज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हुई।
विज्ञापन
घाटीवासी राजकुमार और संजय ने कहा कि तलाड़ा के पास सड़क बाधित होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से यह परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मलबा आने से सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जिले में मंगलवार को रात भर बारिश हुई। बुधवार सुबह धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 जून तक बारिश की संभावना जताई है। दो दिन हुई बारिश के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
--