{"_id":"68b72b4023411e65e90153b0","slug":"landslide-on-akhada-bazar-upper-sultanpur-road-threatens-many-houses-kullu-news-c-89-1-ssml1012-156049-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अखाड़ा बाजार-अपर सुल्तानपुर मार्ग पर भूस्खलन से कई घरों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अखाड़ा बाजार-अपर सुल्तानपुर मार्ग पर भूस्खलन से कई घरों को खतरा
Wed, 03 Sep 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू के अप्पर सुल्तानपुर में गिरी सड़क।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते अखाड़ा बाजार-सुल्तानपुर संपर्क मार्ग पर भूस्खलन के चलते दर्जनों घरों को खतरा पैदा हो गया है। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद अपर सुल्तानपुर में सड़क धंस गई है जिसकी वजह से पूरा मलबा नीचे की सड़क तक जा पहुंचा। यहां लगातार भूमि कटाव हो रहा है और पहाड़ी से मलबे के साथ पत्थर गिर रहे हैं, जिसकी वजह से यह क्षेत्र असुरक्षित हो गया है। सड़क के डंगे ढहने से यहां पर सुल्तानपुर में कुछ घरों को खतरा हो गया है, वहीं सड़क पर मलबा आने से अखाड़ा बाजार स्थित दर्जनों घरों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
स्थानीय निवासी गोपाल कृष्ण शास्त्री, गीता शर्मा, वनिता शर्मा, प्रणव शर्मा ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से सड़क का डंगा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। उन्होंने नगर परिषद और प्रशासन से यहां तुरंत बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है।
सड़क का डंगा गिरने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय नगर परिषद पार्षद दानवेंद्र सिंह ने जायजा लिया और लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा लोगों को सड़क पर डंगा लगाने का आश्वासन दिया है।