{"_id":"68890bff3e5399a7a303374e","slug":"landslide-on-50-bigha-land-between-newli-and-keuli-kullu-news-c-89-1-ssml1015-153428-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: न्यूली से केऊली के बीच 50 बीघा भूमि पर भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: न्यूली से केऊली के बीच 50 बीघा भूमि पर भूस्खलन
Wed, 30 Jul 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
न्यूली से केऊली गांव के बीच भूस्खलन से धंसे पेड़ और भूमि। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी की ग्राम पंचायत देहुरीधार में प्राकृतिक आपदा की मार नहीं थम रही है। पंचायत के न्यूली से केऊली गांव के बीच 50 बीघा से अधिक उपजाऊ भूमि पर भूस्खलन हुआ है। इससे किसानों-बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घाटी में सोमवार रात हुई बारिश से भूस्खलन हुआ। इसमें किसानों के खेतों के साथ बागवानों के बगीचे भी धंस गए हैं।
भूस्खलन की इस घटना के कारण ग्रामीण भगत राम, ध्यान सिंह, ठाकुर दत्त, हीरा लाल, भीषण, ऐमी राम, बेली राम, सान सिंह के कृषि और बागवानी योग्य भूमि धंस गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान करने की अपील की है। गौर रहे कि 25 जून को बादल फटने के कारण पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ से इसी पंचायत के तीन गांवों में भारी तबाही हुई थी। वहीं, तीन लोगों की इस घटना में जान भी जा चुकी है। इस संबंध में तहसीलदार सैंज नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत देहुरीधार में भूस्खलन होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पटवारी को मौके पर भेजा जाएगा और नुकसान का आकलन किया जाएगा। पंचायत की जनता की मदद के लिए विभाग व प्रशासन तत्पर है।