फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslide-formed lake in Jeevanala; alert issued.

Kullu News: जीवानाला में भूस्खलन से बनी झील, अलर्ट जारी

Fri, 10 Jul 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Landslide-formed lake in Jeevanala; alert issued.
सैंज घाटी के जीवानाला में भारी भूस्खलन से बनी झील।-संवाद
सैंज (कुल्लू)। घाटी में 24 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार दोपहर बाद जीवानाला के हुरननाल में एक बार फिर भारी भूस्खलन हुआ है। इससे यहां झील बन गई है। झील से पानी का रिसाव हो रहा है लेकिन पहाड़ी दरकने का क्रम अगर जारी रहा तो खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार भूस्खलन के दौरान क्षेत्र में जोरदार धमाके की आवाजें हुईं जिसके चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए खलबली मच गई।
विज्ञापन

झील बनने से पार्वती परियोजना चरण-2 का पावर हाउस और बांध एक बार फिर खतरे की जद में है। पिन पार्वती के डाउनस्ट्रीम इलाकों में बसे जीवा, बिहाली, सैंज, खराटला, बक्शाहल, त्रेहड़ा, सपांगणी और तलाड़ा सहित कई गांवों पर संकट मंडरा रहा है। शुक्रवार को हुए इस भूस्खलन के दौरान जोरदार आवाजें होने से क्षेत्र के लोग सहम उठे।
विज्ञापन

जून 2025 के दौरान आई भयंकर तबाही की यादें फिर ताजा हो गई। तब जीवानाला में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण छह मकान ध्वस्त हो गए थे, 3 लोग बह गए थे और परियोजना को भारी नुकसान पहुंचा था। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि जीवानाला में झील बनने की सूचना मिली है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और एनएचपीसी के अधिकारियों को जायजा लेने के आदेश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed