{"_id":"56eee3ed4f1c1bf425f1522c","slug":"land-slid-in-dhalpur-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर खेल मैदान का गिरा डंगा, मलबे की चपेट में आईं रेहडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर खेल मैदान का गिरा डंगा, मलबे की चपेट में आईं रेहडिय़ां
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू।
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान की गिरी दीवार में क्षतिग्रस्त हुए रेहड़ी का समान से मलवा हटाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित खेल मैदान का डंगा कई दिनों से गिर रहा है। शनिवार की रात को फिर डंगा गिरा और डंगे के मलबे की चपेट में कई रेहड़ियां आ गईं। इससे रेहड़ी वालों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
गौर रहे कि पिछले छह माह पूर्व भी डंगा गिरा था, उसके बाद भी डंगे की मरम्मत करने में कोई कदम नहीं उठाया गया। अब यह डंगा लगातार गिरता जा रहा है। इसी डंगे के आगे एक दर्जन के करीब रेहड़ियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन
शनिवार को दो रेहड़ियां मलबे की जद में आ गईं हैं। रेहड़ी वालों ने खेल विभाग और लगातार गिर रहे डंगे की मरम्मत करने की गुहार लगाई है। उधर, खेल विभाग अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण डंगा गिर रहा है। जल्द इसकी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन